दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को बोनस और निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नही : राजा इकबाल सिंह


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी 1 तारीख को तनख्वाह देने का वादा कर निगम की सत्ता में आई थी लेकिन 6 तारीख बीत जाने के बाद भी ग्रुप सी, बी एवं ए की सैलरी का कोई भी नामोनिशान नहीं है।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि एक तरफ तो दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की घोषणा कर रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ निगम के कर्मचारी टकटकी लगाए अपनी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि मैं,अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या निगम कर्मचारी दिल्ली के नागरिक नहीं है। आम आदमी पार्टी क्यों दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के साथ दोहरा रवैया अपना रही है। ना तो कर्मचारियों को सैलरी मिल पा रही है और ना ही बोनस और एरियर का भुगतान करने की दिशा में कोई कार्यवाही आम आदमी पार्टी द्वारा की गई है।

कर्मचारियों को समय पर सैलरी एवं अन्य एरियर नहीं मिले तो होगा प्रदर्शन
राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को समय पर सैलरी एवं अन्य एरियर नहीं मिले तो हम इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

निगम में “आप” सरकार होने के बावजूद नही मिल रहा है वेतन और एरियर्स
इसके साथ ही राजा इकबाल सिंह ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम की सत्ता में थी तो अरविंद केजरीवाल ने निगम को दिए जाने वाले फंड में कटौती करके निगम को पंगु बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी किंतु अब तो निगम में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है तो फिर किस लिए अब तक कर्मचारियों को वेतन एवं अपने एरियर्स के लिए परेशान होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *