बिना वेतन के कैसे दिवाली मनाएंगे एमसीडी कर्मचारी : नेता प्रतिपक्ष


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा नईदिल्ली। दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन में बिना वेतन के निगम कर्मचारी व पेंशनभोगी काली दिवाली बनाने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की मेयर निगम कर्मचारियों को बोनस के नाम का लॉलीपॉप थमा रही है, जबकि हर वर्ष निगम कर्मचारियों को दीवाली से पहले बोनस मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि निगम इतिहास में यह पहली बार है कि निगम कर्मचारियों व अधिकारियों को दिवाली से पहले वेतन नहीं मिलेगा और इसका सबसे बड़ा कारण आम आदमी पार्टी की प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया से यह पूछना चाहता हूँ कि इस दिवाली निगम कर्मचारी व अधिकारी अपने परिवार के लिए मिठाई कैसे लेके जाए ?

लाखों कर्मचारी,अधिकारी और पेंशनभोगी इस बार मनाएंगे काली दिवाली

आम आदमी पार्टी ने दिवाली से पहले वेतन न देकर निगम कर्मचारियों के परिवारों से त्योहार की खुशियां छीन ली है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के कारण दिल्ली नगर निगम में कार्यरत लाखो कर्मचारी व अधिकारी और पेंशनभोगी इस बार काली दिवाली बनाने को मजबूर हैं।

चुनावी वादा की तरह वेतन का वादा भी निकला खोखला

राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि किसी भी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले निगम कर्मचारियों व अधिकारियों से वादा किया था कि सभी को महीने की पहली तारीख़ को वेतन मिलेगा मगर यह वादा भी चुनावी वादों की तरह खोखला साबित हुआ। आलम यह है कि अब निगम कर्मचारी त्योहार से पहले वेतन के लिए मोहताज हैं। आम आदमी पार्टी केवल बोनस देकर कर्मचारियों को बहलाना फुसलाना चाहती है वही निगम अधिकारियों को तो बोनस भी नहीं मिलता है।

अभी तक नहीं मिला हरदयाल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को वेतन

राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी की मेयर में जोर शोर से हरदयाल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन देने का बखान किया था मगर यह वादा भी अन्य वादों की तरह खोखला साबित हुआ। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और दिल्ली नगर निगम की मेयर से निगम कर्मचारियों व अधिकारियों को दिवाली से पूर्व तत्काल प्रभाव से वेतन जारी करने की माँग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *