एमसीडी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस : महापौर


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की ‘आप’ सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है।
निगम कर्मचारियों को करीब 6900 रुपए दिवाली बोनस दिया जायेगा। मेयर ने कहा कि कर्मचारियों के बोनस का भुगतान दिवाली से पहले कर दिया जायेगा। इसमें 62 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर ग्रुप बी के नॉन गैजेटेड, ग्रुप सी, ग्रुप डी एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बोनस दिया जायेगा।
इसके साथ ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जिन्होंने पिछले तीन सालों में प्रतिवर्ष 240 दिन कार्य किया है, उन्हें 1184 रुपए बोनस के रूप में दिया जायेगा। इसके अलावा ग्रुप बी के अराजपत्रित कर्मचारी एवं ग्रुप सी-डी के कर्मचारियों को लगभग 6908 रुपए बोनस के रूप में दिए जायेंगे। इन सभी श्रेणी के कर्मचारियों के बोनस में कुल 62 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *