कांग्रेस तीन फरवरी को करेगी प्रतिज्ञा दिवस आयोजित


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी अपनी मणिपुर से मुंबई भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लोगों को न्याय दिलाने वाले मुद्दों को उठा रहे है और उनके लिए आवाज़ उठा रहे है उसी तरह से तीन फरवरी की कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली से कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को उजागर करेंगे क्योंकि गीता कॉलोनी रामलीला मैदान में होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का संदेश “प्रतिज्ञा दिवस” होगा, और इसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे।
                                             
बुधवार को लॉरेंस रोड चांदनी चौक संसदीय क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पिछले दस वर्षों में भाजपा के  सात सांसदों की निष्क्रियता और गैर-प्रदर्शन को उजागर करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने इतने वर्षों में दिल्लीवासियों की पूरी तरह उपेक्षा करके अपना ध्यान दिल्ली की जनता के कल्याण पर नहीं, बल्कि कहीं और केंद्रित किया।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने और लोगों के लिए काम करने और उनकी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए कहा, क्योंकि लोगों को भाजपा और उसके सांसदों ने धोखा दिया है । ये बैठक चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र, चांदनी चौक और आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लॉरेंस रोड पर आयोजित की गई थी।
 
इस अवसर पर अरविंदर सिंह लवली के अलावा जय प्रकाश अग्रवाल पूर्व सांसद, अल्‍का लांबा अध्‍यक्ष ऑल इंडिया महिला कांग्रेस और पूर्व मंत्री दिल्‍ली सरकार,  हारून यसूफ पूर्व मंत्री,  मंगत राम सिंघल दिल्‍ली प्रदेश कांग्रस कमेटी कोषाअध्‍यक्ष, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, अनिल भारद्ववाज, कुंवर करण सिंह,  हरी शकर गुप्‍ता,  शादी राम,  पूर्व सचिव ऑल इडिया कांग्रेस कमेटी तरूण कुमार, जिला अध्‍यक्ष मनोज यादव, जावेद मिर्जा, पर्यवेक्षक सुखवीर शर्मा, राज कुमार इंदोरिया, वरिष्‍ठ नेता कमल कांत शर्मा,  चतर सिंह,  परवेज मियां और पूर्व निगम पार्षद रोशन लालआहूजा, महमूद जिया, देवराज अरोड़ा, अशोक जैन, सतैन्‍द्र शर्मा, राहुल शर्मा, इंदर गुलाटी, और रोहतास बसोया के साथ साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *