कांग्रेस ने बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए कंट्रोल रुम का किया गठन : चौ0 अनिल कुमार


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की भयावह स्थिति से निपटने और बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुचाने के लिए प्रदेश कार्यालय में यमुना पार के समीप क्षेत्रों से सटे जिलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की  महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। जिसमें निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ित लोगों की कोविड में आओ मदद का हाथ बढ़ाओ की तर्ज पर मदद करके वहां राहत शिविर लगाऐ जाऐंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर नजर रखने प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रुम का भी गठन किया है। उन्होंने कहा  कि हर साल बाढ़ आती है और लोगों को राहत पहुचाने के लिए टेंट लगाकर, खाने का सामान, दवाईयां व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी लेकिन दुर्भाग्यवश इस बार दिल्ली सरकार ने कोई भी प्रबंध नही किए है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की विकराल स्थिति के कारण लाखों लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं, जिनके सामने भूख, बारिश और बुनियादी जरुरतें आदि बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी और हरियाणा की भाजपा सरकार की आपसी सहयोग न करने का खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है। दिल्ली सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित गरीब लोगों को राहत पहुॅचाने में पूरी तरह विफल साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल समय रहते बाढ़ के संकट पर उचित प्रयास करते तो स्थिति इतनी भयावह नही बनती। केजरीवाल सरकार द्वारा समय पर उचित कदम न उठाने के कारण दिल्ली के बड़े अस्पतालों में पानी भर गया है और यहां तक कि यमुना किनारे दिल्ली के शमशान घाटों को भी पहली बार अंतिम संस्कार करने पर रोक लगानी पड़ी है।
वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने दिल्ली में बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान किया। बैठक में पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डा0 नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक अमरीश गौतम, पूर्व विधायक आसिफ मौहम्मद, प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार, जुबैर अहमद, आदेश भारद्वाज, लीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार, बूथ मेनेजमेंट कमेटी चेयरमैन राजेश गर्ग, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन अनुज आत्रेय, सोशल मीडिया चेयरमैन हिदायतुल्लाह सहित ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व पार्षद, विधानसभा व निगम का चुनाव लड़े प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *