बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए आगे आए भाजपा सांसद

न्यूज़ ऑनलाइन एसएम

सचिन मीणानई दिल्ली

भाजपा अध्यक्ष, सांसद हर्षवर्धन, गौतम गंभीर व रमेश बिधूड़ी समेत कई भाजपा नेता बने मददगार

बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।भाजपा सांसद खुद प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मददगार बन रहे हैं। सांसद मनोज तिवारी ने नाव की सवारी कर लोगों से अपील की कि वह घर को छोड़ शिविर में आ जाएं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद डॉ. हर्षवर्धन, गौतम गंभीर व रमेश बिधूड़ी समेत विधायक, निगम पार्षदों व संगठन कार्यकर्ताओं राहत कार्य में जुटे है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि लोग बाढ़, जलभराव व सड़कें धंसने की परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लापता हैं। कोविड काल का हवाला देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ टीवी पर रिकॉर्ड बयान देते दिखते हैं, लेकिन कहीं भी किसी राहत कार्य में भाग लेते नहीं दिख रहे हैं। दिल्ली वाले परेशान हैं और मुख्यमंत्री संकट ग्रस्त क्षेत्र में नही दिख रहे। उन्होंने कहीं निरीक्षण भी नहीं किया। जब बाढ़ का संकट आया है तो वह केंद्र सरकार से मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। मदद मिलते ही वे इस पर राजनीति भी शुरू कर देंगे जैसे उन्होंने कोविड काल में की थी। केंद्र को पत्र लिखना यह दर्शाता है कि उनकी बिल्कुल भी तैयारी नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली की बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेने के लिए बैठक बुलाई है, लेकिन इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने कोई पहल नहीं की। उन्होंने सर्वदलीय बैठक तक नहीं बुलाई।

भाजपा के शिविर बंद करवाने के प्रयास का आरोप
वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से कहीं भी टेंट नहीं लगाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आठ स्थानों पर राहत व भोजन शिविर चालू कर दिया गया है। इससे बौखलाई सरकार ने एसडीएम के माध्यम से भाजपा को शिविर बंद करने का दबाव डाला, फिर कहा शिविर लगा लीजिए, लेकिन पार्टी के झंडे हटाएं, क्योंकि मंत्री आतिशी क्षेत्र का दौरा करने आ रही हैं। प्रधानमंत्री के फोटो वाले बैनर भी हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *