दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बाढ़ राहत शिविर में भोजन सामग्री वितरित की

न्यूज़ ऑनलाइन एसएम

सचिन मीणा

नई दिल्ली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में मयूर विहार फेस १ स्थित बाढ़ पीड़ित राहत शिविर में त्रिलोकपुरी विधानसभा के तत्वाधान में बाढ़ पीड़ित लोगों को खाना वितरित किया गया। जिसका नेतृत्व त्रिलोकपुरी से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अमरदीप हस्तोरिया ने किया। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे अध्यक्ष अनिल चौधरी के आह्वान पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नवनियुक्त पार्षद एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने में जुटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *