संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा : अरविन्दर सिंह लवली


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली। 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों का आज भी तांता लगा रहा।अपने नवनियुक्त अध्यक्ष से मिलने वालों में सामाजिक संस्थाओं, आर.डब्लू.ए. से जुड़े लोगों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने लवली को आश्वासन जताया कि हम कांग्रेस संगठन के साथ हैं और कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में जो दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया, वो दिल्ली में प्रगति की मिसाल है और दिल्लीवासी आज भी उसको याद करते है।
इस मौके पर अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा। मिलने वालों में पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, वीर सिंह धींगान, विपिन शर्मा, जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार, विनोद पंवार, बालकिशन बाली और धर्मपाल चंदेला सहित निगम पार्षद व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *