आप” पार्टी ने डिस्ट्रिक्ट पार्क को बनाया कूड़े का लैंडफिल साइट : सरदार राजा इकबाल सिंह


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नगर निगम चुनाव की टैग लाइन थी की कूड़े की लैंडफिल साइट खत्म करेंगे और दिल्ली को स्वच्छ करेंगे। वही आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम का जीते एक साल हो गया, दिल्ली की तीनों मुख्य लैंडफिल साइट जस की तस हैं और शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष *सरदार राजा इकबाल सिंह* ने दिल्ली नगर निगम द्वारा महरौली में अधिकृत लैंडफिल साइट खोले जाने का मामला उजागर किया है।
सरदार राजा इकबाल सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, पार्षद जगमोहन महलावत एवं पूर्व पार्षद आरती सिंह, आर.डब्लू.ए. के शरद वशिष्ठ एवं मीडिया कर्मियों के साथ महरौली के विशाल डिस्ट्रिक्ट पार्क *संजय वन* पहुंचे और नगर निगम का कुकृत्य उजागर किया।

*पिछले 8-9 महीनों से डाला जा रहा है कूड़ा*

सरदार इकबाल सिंह ने उपस्थित मीडिया के समक्ष दिखाया की किस तरह गत दिल्ली नगर निगम गत 8 से 9 माह से दिल्ली नगर निगम का दक्षिण क्षेत्र आस पास के वार्डों का कूड़ा इस *संजय वन* में डाल रहा है। दिल्ली नगर निगम की लापरवाही के चलते *संजय वन* का बड़ा हिस्सा एक लैंडफिल साइट बन गया है और वहाँ बदबू एवं मच्छरों के चलते बीमारियाँ फैलने का खतरा बना हुआ है।

*केजरीवाल और महापौर के स्वच्छ दावों की खुली पोल*

नेता प्रतिपक्ष *सरदार राजा इकबाल सिंह* ने कहा है कि अधिकृत लैंडफिल साइट बनाये जाने से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं महापौर डा. शैली ओबेरॉय के स्वच्छ दिल्ली के दावों की पोल खुल गई है। साथ ही कहा कि महरौली की जनता इस संजय वन को अंधिकृत लैंडफिल साइट बनाने पर महापौर डा. शैली ओबेरॉय से जवाब चाहती है।

*आप पार्षद की कूड़ा उठाने वाली कम्पनी के साथ है सांठ- गांठ*

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा है की स्थानीय आम आदमी पार्टी के पार्षद रेखा महेन्द्र चौधरी, निगम अधिकारियों एवं कूड़ा उठाने वाली कम्पनी के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अधिकृत लैंडफिल साइट बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *