इंडिया गठबंधन ने जंतर-मंतर पर किया भव्य प्रदर्शन


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली। संसद के दोनो सदनों में इंडिया गठबंधन के सांसदों के अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर हजारों लोगोें ने अपने गुस्से इजहार करते हुए मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 11 बजे से ही दिल्ली के चारो कौनों से हजारों लोग जलूसों की शक्ल में हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लिए जंतर मंतर पहुॅच रहे थे।
इंडिया गंठबंधन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में मौजूद हजारों लोगों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शरद पवार,  सीमाराम येचुरी, के.सी वेनुगोपाल, डी राजा, एस डी हसन, संदीप पाठक, जेएमएम की महुआ सहित गठबंधन के सांसद व सरीखे नेताओं ने संबोधित किया। जैसे ही राहुल गांधी मंच पर पहुॅचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मंच के नीचे से जबरदस्त नारेबाजी करके अपने युवा नेता का जोरदार स्वागत किया।

*मोदी और अमित शाह लोकतंत्र और संविधान को कर रहे है खत्म : मल्लिकार्जुन खड़गे*

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सदन में गृहमंत्री के बयान की मांग कर रहे थे कि आखिर संसद में सुरक्षा की चूक कैसे हो गई? और सुरक्षा के क्या उपाय किए जा रहे हैं कि यह चूक आगे न हो। विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा सवाल उठाने पर उन्हें सस्पेंड कर क्या संवैधानिक है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि उच्च संवैधानिक पद पर बैठे लोगों कहना कि उक्त व्यक्ति इस जाति का आदमी है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे व्यक्ति का क्या हाल होता होगा, उस वक्त मुझे बोलने तक का मौका नही दिया जाता था। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार, दलितों, मजदूरों और किसानों को मारा जा रहा है।इस पर हमें सदन में नोटिस तक नहीं पढ़ने दिया जाता तो क्या मैं ये कहूं कि मोदी सरकार दलित को बोलने भी नहीं देती! उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को संविधान चलाना चाहिए, संवैधानिक बोलने के उस अधिकार को छीनना नही चाहिए जिसे आजादी के बाद महात्मा गांधी, अम्बेडकर और नेहरु ने हमें दिया है। मोदी और अमित शाह ने देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।

*इंडिया गठबंधन फैलाएगा मोहब्बत : राहुल गांधी*

वही राहुल गांधी ने कहा कि संसद में घुसकर लोग विरोध क्यों किया, क्योंकि वो भयंकर बेरोजगारी, महंगाई से परेशान है, कराए गए एक सर्वे के अनुसार आज के युवा के पास रोजगार नही होने के कारण वह लगभग 7.5 घंटे मोबाईल पर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहता है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जितना आप लोगों को डराओगे, धमकाओगे, नफरत फैलाओगे, उतना इंडिया गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा, भाईचारा, एकता फैलाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नुमाईदों ने मल्लिकार्जुन खड़गे प्रतिशत जनता का मुंह बंद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि देश में जनतंत्र और संविधान को बचाना है तो हमें मोदी सरकार को सत्ता से दूर करना होगा। ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच में है। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। भाजपा जितनी नफरत फैलाएगी, इंडिया गठबंधन उतनी ही मोहब्बत फैलाएगा।

*लोकतंत्र को बचाने के लिए हुआ इंडिया गठबंधन : लवली*

इसके साथ ही अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम लड़ेंगे और जीतेंगे। मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इनका काम देश तोड़ने का और समाज बाटने का है जबकि हमारा काम समाज को जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि जुल्मी जब जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ निलंबित सांसदों का नहीं है बल्कि पूरे देश की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष ने सदन से बाहर निकाल दिया और सारे कानूनों को बिना किसी विरोध के पास कर लिया। हमारा इंडिया गठबंधन, देश के लिए, संविधान के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ आया है। आज लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में हम सब एक साथ है और ये लड़ाई किसी एक की नहीं है, बल्कि पूरे देश को बचाने की लड़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *