महापौर ने मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए शुरू किया सफाई अभियान : राजा इकबाल सिंह


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा


नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली की महापौर को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि महापौर साहिबा निगम में व्याप्त मुद्दों से ध्यान हटाकर एक बार फिर से सफाई अभियान चलाने की बात कर रही है। महापौर की ओर से ऐसी घोषणा तब की जा रही है जब सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर है।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली की जनता से 01 जनवरी 2024 तक कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के वादे के साथ निगम की सत्ता पर काबिज हुई थी। किंतु आज उस 1 तारीख को बीते कई दिन हो गए हैं लेकिन दिल्ली की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है और लैंडफिल साइटों पर कूड़ा बढ़ गया है।

*मुख्यमंत्री ने अभी तक जारी नही किया सफाई के लिए 850 करोड़ रुपए का फंड*

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम सफाई के लिए निगम की अतिरिक्त 850 करोड़ रुपए का फंड जारी करेंगे लेकिन उसका भी कोई अता पता नहीं है।

सफाई अभियान के नाम पर सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंक रही है *आप* सरकार

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में नालियां और पीडब्ल्यूडी के नाले कूड़े से लबालब भरे पड़े,पूरी दिल्ली कूड़ा कूड़ा है और चारों तरफ गंदगी का आलम है लेकिन इस बात की सुध लेने वाला कोई भी नही है। ऐसे में यह अभियान दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकना मात्र है।

*सफाई कर्मचारी है हड़ताल पर और आप कर रही है सफाई अभियान चलाने की बात*

कल से दिल्ली के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं क्योंकि उनका शोषण हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम की आप सरकार की कार्यप्रणाली की कड़ी निन्दा करती है। निगम में आप पार्टी के शासनकाल में कर्मचारी परेशान हैं एवं दिल्ली की जनता त्रस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *