कांग्रेस ने हर पटल पर महिलाओं के लिए हमेशा काम किया है।- अरविन्दर सिंह लवली

News Online SM

Sachin Meena

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों से मुलाकात की- कहा लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए काम करें।

नई दिल्ली, – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने महिला दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि महिलाओं के सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सामानता और उत्थान के उदेश्य को लेकर दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जाता है और कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक महिलाओं को देश के हर पटल पर बराबरी का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा सिंह की सराहना करता हूॅ कि इतनी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता यहां मौजूद है। उन्होंने कहा कि मौजूदा बिगड़ते हालात में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है कि वो भाजपा की महिला विरोधी नीतियों, गतिविधियों व ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण हो रहे महिलाओं पर अत्याचार और उत्पीड़न को उजागर करें।

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर श्री लवली ने कहा ब्लाक अध्यक्षों का आव्हान किया कि वो संगठन को मजबूत बनाने और लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए कर्मठता से काम करें।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती अल्का लांबा, प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, महिला दिल्ली प्रभारी उमा सोनी, नीतू वर्मा, जितेन्द्र कुमार कोचर, अमित मलिक, हरनाम सिंह, जयकरण चौधरी, राजीव शर्मा,  सभी महिला जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित सभी नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष भी मौजूद थे।

श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि लोकसभा चुनावों में महिलाओं की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये कम करके लोगों को गुमराह किया है जबकि कांग्रेस सरकार के समय गैस सिलेंडर की सिर्फ 410 रुपये था। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों पर भाजपा सरकार ने असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि मैं याद दिलाना चाहता हूॅ कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने 1987 में महिला आरक्षण का प्रस्ताव रखा था जिसे कांग्रेस सरकार ने राज्यसभा में 2010 में पारित कर दिया था। जिसके तहत महिलाओं के लिए लोकसभा, विधानसभा, निगम सहित पंचायती राज तक आरक्षण लागू करने की आधारशिला रखी थी।

श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि बहुत ही दुख और तकलीफ की बात है कि भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान देश के लोकतंत्र का किया है। महिला आरक्षण की बात करने वाली भाजपा की सरकार और संगठन में क्या महिलाओं, वंचितों और पिछड़ों को पर्याप्त आरक्षण नही दिया है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जहां महिला न्याय के लिए भी लड़ाई लड़ी जा रही है जिसके कारण महिलाओं का न्याय यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *