हर्ष मल्होत्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत
न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली। रोड शो के क्रम में रविवार को हर्ष मल्होत्रा का रोड शो किया गया। हज़ारो कि संख्या में स्थानीय लोगो ने उनका पुष्प वर्षा आदी से स्वागत किया।
हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि मेरे क्षेत्र कि जनता और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है।
यह यात्रा शास्त्री पार्क हनुमान मंदिर सी क्लॉक से आरम्भ हो कर कई स्थानों से होती हुई भूतेश्वर मंदिर शास्त्री पार्क पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय गोयल, विधानसभा प्रभारी दिव्य जायसवाल, विधानसभा संयोजक कृष्ण भारद्वाज, विधायक अनिल बाजपाई, जिला महामंत्री रोमेश गुप्ता, निगम पार्षद प्रिया कंबोज, भरत भदौरिया मंडल प्रभारी तेजवीर कमांडो, मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा, सचिन चौहान, हर्ष सोलंकी व भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी व विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित भी रहे।