तेज हवाएं, उखड़े पेड़; गुजरात पहुंचा चक्रवात बिपरजॉय, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात पहुंच चुका है। सौराष्ट्र तट पर लैंडफॉल भी शुरू हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके अलावा, तटीय इलाकों में बेहद तेज हवाएं चल रही हैं। एक लाख लोगों को तट के किनारे से निकाल सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। मछुआओं को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। साबरमती रिवर फ्रंट और द्वारकाधीश मंदिर को बंद किया गया है। यह चक्रवाती तूफान कच्छ और पाकिस्तान के सिंध के तट से टकराएगा। बीते 60 सालों में यह तीसरा तूफान है, जो पश्चिमी तट से टकराएगा।

गुजरात के तटीय इलाकों में लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है। सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है। मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *