कांग्रेस अध्यक्ष के साथ किसान मोर्चा अध्यक्ष ने भी बाढ़ पीड़ितों को वितरण की खाद्य सामग्री


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में गरीब लोगों को खाने पीने की दिक्कत न हो उसके लिए दिल्ली प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और निगम पार्षदों के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारियों काबिज दिल्ली किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद पंवार ने भी अपने मोर्चा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मयूर विहार फेस १ स्थित बाढ़ पीड़ितों को खाने पीने की चीजों का वितरण किया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा है कि दिल्ली में कही पर कोई भी बाढ़ पीड़ित इस प्राकृतिक आपदा में भूखा न रहे बल्कि उनके निदान के लिए कांग्रेस पार्टी तन मन और धन से उनकी मदद करने के लिए प्रयासरत है।
इसी कड़ी में 5 दिन से लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी दिन रात एक कर बाढ़ प्रभावित लोगों की हर एक आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रयासरत है ! इस मौके पर बिल्लू भाटी, मिंटू पंवार, संजय मौर्या, हरेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, डब्लू भाई के साथ साथ भाई रमजनी और शारूख खान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *