केजरीवाल विधायक की करतूत मदद करने की बजाय मृतक बच्चे के पिता को बिहार जाने पर किया मजबूर : वीरेंद्र सचदेवा


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी के किराड़ी में एकता एन्क्लेव में अपने ही घर में 3 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत की खबर भयावह है।
वही इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात एकता एन्क्लेव से आ रही खबरें हैं कि आम आदमी पार्टी के विधायक ऋतुराज के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने रातों रात बच्चे के पिता अशरफ को बिहार में अपने मूल स्थान पर वापस जाने के लिए मजबूर भी किया।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि किराड़ी में हर साल मानसून के दौरान जलजमाव होता है और दिल्ली सरकार ने 8 साल में कभी भी सीवर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। किराड़ी के ज्यादातर हिस्सों में पानी घरों में घुस गया है और घरों के ग्राउंड फ्लोर 3 से 4 फीट तक पानी में डूब गए हैं।
सचदेवा के अनुसार शनिवार की शाम जनता एन्क्लेव, किरारी में एक घातक दुर्घटना में बिहार के मूल निवासी अशरफ के इकलौते बेटे की डूबने से मौत हो गई जब वह सीढ़ी से भूतल पर भरे पानी में गिर गया था। सचदेवा ने कहा है कि यह भयावह घटना अरविंद केजरीवाल सरकार के संवेदनहीन शासन का परिणाम है जो राजनीतिक खेलों में इतनी व्यस्त है कि उसके पास किराड़ी जैसी गरीबों की बस्तियों में जलजमाव की समस्या को हल करने का समय नहीं है। साथ ही कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं अधिकांश किराड़ी निवासियों के लिए जीवन का हिस्सा बन गई हैं और रिपोर्ट बताती है कि इस वर्ष किराड़ी में डूबने से 2 से 3 अन्य बच्चों की भी मौत हो गई है।
सचदेवा ने कहा कि यह दुखद है कि अधिकारियों ने कथित तौर पर परिवार को बिहार भागने के लिए मजबूर किया है और हम अरविंद केजरीवाल सरकार से परिवार को रूपए 25 लाख मुआवजा देने की मांग करते हैं। और साथ ही जलजमाव के दोषी नेताओं एवं अधिकारियों पर भी सख्त से सख्त कार्यवाही चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *