स्थायी समिति का गठन न होने से सड़ेगी दिल्ली – दो महीने के भीतर हो जाएगा कॉन्ट्रैक्ट खत्म : राजा इकबाल सिंह


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने निगम की आप सरकार की अकर्मण्यता पर प्रश्न उठाते हुए निगम में स्थाई समिति एवं वार्ड समिति का गठन न होने पर दिल्ली की महापौर से जवाब मांगा। राजा इकबाल सिंह ने कहा कि जबसे निगम में आप सरकार आई है दिल्ली की तरक्की में व्यवधान उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मेयर को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि निगम में स्थाई समिति का गठन न होने के कारण जो संकट पैदा हुआ है इसका जिम्मेदार कौन होगा।
राजा इकबाल सिंह ने कहा कि स्थाई समिति का गठन न होने के कारण साफ सफाई का काम करने वाली एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने की दिशा में इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद अपने वार्डों में एवं भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली की साफ सफाई की जिम्मेदारी लेंगे तथा किसी भी सूरत में दिल्ली को कूड़ा कूड़ा नही होने देंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने निगम की आप सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों को झूठे आश्वासन देकर वो निगम की सत्ता में आए,अब उन्हीं कर्मचारियों को वो प्रताड़ित करने में लगे हुए हैं। जोकि भारतीय जनता पार्टी किसी भी सूरत में नहीं होने देगी।

राजा इकबाल सिंह ने हिंदूराव अस्पताल के स्वच्छता कर्मचारियों के मुद्दे को भी उठाया जिसमे पिछले महीने उनके हड़ताल पर जाने के कारण उनका 11 दिन का वेतन काट दिया गया है। राजा इकबाल सिंह ने कहा कि हम कर्मचारियों के साथ ऐसी नाइंसाफी नहीं होने देंगे तथा उनको पूरा वेतन दिलवा कर रहेंगे और वहीं वार्ड नंबर 20 के दो स्वच्छता कर्मियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला भी उठाया जिसमे एक कर्मचारी की जान चली गई एवं एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने कहा कि मृत कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं दोनो कर्मचारियों के आश्रितों को उचित मुआवजा भी जल्दी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जिन 6665 कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी प्रस्ताव सदन से पास कराया था उन्हें जल्द से जल्द पक्का किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *