Yam ka Diya 2023: दिवाली की रात जलाएं यम का दिया, मिलेगी मृत्यु अकाल से मुक्ति, जानें दीपक जलाने की सही विधि

News online SM

Sachin Meena

आज पूरे देशभर में दीवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। पांच दिन तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ शुरु हुआ है।

छोटी दीवाली को नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन यमराज से प्रार्थना करते हैं कि वे नरक का द्वार बंद कर दें, ताकि परिवार का कोई भी सदस्य अकाल मृत्यु का शिकार न हो। इस दिन शाम के समय दक्षिण दिशा में एक चौमुखा दीपक जलाया जाता है, जिसे यम दीपक के नाम से जाना जाता हैं।

Yam ka Diya 2023 ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, यम का दीपक धनतेरस के दिन जलाना काफी शुभ माना जाता है। वहीं कुछ लोग धनतेरस के दिन की जगह दिवाली पर भी यम दीपक जलाते हैं। क्योंकि ये दीपक यम देव को समर्पित होता है और उनकी दिशा शास्त्रों में दक्षिण मानी गई है तो इसे सिर्फ दक्षिण दिशा में ही जलाएं। यम का दीपक को कभी भी घर के अंदर नहीं जलाना चाहिए।

छोटी दिवाली यानि नरक चतुर्दशी पर प्रदोष काल में यम का दीपक जलाते हैं। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल प्रारंभ होता है। आज सूर्यास्त शाम को साढ़े 5 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *