महापौर दे डीबीसी कर्मचारियों को पक्की नौकरी : राजा इकबाल सिंह


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा


नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) कर्मचारियों की पीठ में छुरा घोंपने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को बिना किसी शर्त के नियमित किया जाना चाहिए था लेकिन आप सरकार उनकी नौकरी लेने में तुली हुई है। उन्होंने कहा कि पहले तो भाजपा के दबाव में आप सरकार ने इनके पदों को डीबीसी की बजाया एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के तौर पर तब्दील करना पड़ा लेकिन अपनी कर्मचारी विरोधी नीति के चलते अब उनकी नियुक्ति में ऐसी शर्तें लगा दी है जिससे इन कर्मचारियों पक्की नौकरी तो क्या इनकी नौकरी भी सुरक्षित नहीं रहेगी।

भाजपा ने दी चेतावनी अगर कर्मचारी विरोधी शर्तों को वापिस नही लिया तो सड़कों पर उतरेंगे

नेता प्रतिपक्ष ने महापौर को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कर्मचारी विरोधी शर्तों को वापस नहीं लिया गया तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करेगी।

ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही “आप” सरकार

इसके साथ ही राजा इकबाल सिंह ने कहा कि तीन हजार के करीब डीबीसी कर्मचारी हैं, जो अपनी जान जोखिम पर डालकर घर-घर जाकर मच्छरों की उत्पत्ति रोकने में मदद करते हैं। इन कर्मचारियों ने कोरोना के दौरान घर-घर जाकर आपात स्थिति में सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया था साथ ही क्यूरेंटेइन सेंटरों पर भी अपनी सेवाएं दी थी। लेकिन, ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने का वादा करके निगम की सत्ता हासिल करने वाली आप सरकार इन कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रही है बल्कि उनसे नियुक्ति के लिए जो एफिडेविट लिया जा रहा है उसमें उनसे उनकी वरिष्ठता सूची को समाप्त करने की बात कही जा रही है इतना ही नहीं यह कहा जा रहा है कि जब स्थायी नियुक्ति डीएसएसबी से होकर कर्मचारी आ जाएंगे तो इन कर्मचारियों को निकाल दिया जाएगा वहीं,कर्मचारी अपने हक की आवाज के लिए धरना प्रदर्शन भी नहीं कर पाएंगे।

एनडीएमसी ने अनुबंधित 4500 कर्मचारियों को किया नियमित

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) हैं जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 4500 से अधिक कर्मचारियों को न केवल नियमित किया है बल्कि उन अनुबंधित कर्मचारियों के लिए भी नियम बनाया है कि उनके स्थान पर कोई स्थायी नियुक्ति नहीं होगी।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि भाजपा अगर निगम की सत्ता में होती तो इन कर्मचारियों को तुरंत पक्की नौकरी देती।
इसके साथ ही डीबीसी कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी दर के हिसाब से वेतन तय करने की बात कही जा रही है जबकि इनको लेवल-1 के हिसाब से वेतन मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *