कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की चौथी पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया सहित मौजूद नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीला जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं
श्रद्धाजंलि देने वालों प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के अलावा पूर्व सांसद रमेश कुमार, कृष्णा तीरथ, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, ए0आई0सी0सी0 प्रदेश प्रभारी मनीष चतरथ, पूर्व विधायक राजेश जैन, दर्शना रामकुमार,  प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार और आदर्श भारद्वाज सहित जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं, इस दौरान उन्होंने राजधानी में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया। कभी भी बेरोजगारी और महंगाई को दिल्ली की जनता पर हावी नही होने दिया गया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 2013 में 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद बाढ़ नही आई लेकिन 2023 में 3.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने पर ही दिल्ली में तबाही मच रही है, दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के कारण यमुना में बाढ़ आई है, क्योंकि पिछले 9 वर्षों में यमुना सफाई के नाम पर करोड़ो रुपये डकार गए परंतु यमुना से गंदगी और गाद को बाहर नही निकाला और उसका स्तर उॅचाई पर होने के कारण दिल्ली डूब गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष 2023 में बाढ़ से हालात बदहाल है।
सरकार के बाढ़ विभाग की असफलता को स्वयं बाढ़ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वीकार किया है। परंतु वे अपनी जिम्मेदारी लेने की जगह दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *