विपश्यना में केजरीवाल, हुआ एमसीडी का काम ठप : राजा इक़बाल सिंह


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जबसे विपश्यना में गए हैं तब से दिल्ली नगर निगम के सभी कार्य ठप पड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता सभी कार्य आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से पूछकर करते हैं अब उनके विपश्यना में होने के कारण दिल्ली नगर निगम में कोई भी विकास कार्य या नागरिकों से संबंधित कार्य नहीं हो रहे है।

*केजरीवाल की अनुपस्थिति के कारण निगम नही ले पा रहा है कोई भी फ़ैसला*

राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक व्यक्ति विशेष पर केंद्रित पार्टी है जिसका खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। दिल्ली के नागरिकों ने बहुत उम्मीद से आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम के चुनावों में बहुमत प्रदान किया था मगर आम आदमी पार्टी ने जब से निगम के सत्ता हासिल की है तब से इन्होंने नागरिकों के विकास के लिए व कल्याण के लिए कोई नया कार्य नहीं किया।

*निगम कर्मचारियों और अधिकारियों को अभी तक नहीं मिला है वेतन*

इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को अभी तक नवम्बर माह का वेतन भी नहीं मिला है जिसके कारण निगम के कर्मचारी काफ़ी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी अपने मुखिया अरविंद केजरीवाल पर केंद्रित होने के कारण दिल्ली नगर निगम में कोई फ़ैसला नहीं ले पा रही है जिसके कारण नागरिकों से जुड़े कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *