बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने में जुटा दिल्ली नगर निगम


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली।

दिल्ली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी का स्तर कम होने के बाद दिल्ली नगर निगम सामान्य स्थिति बहाल में जुटा है। दिल्ली नगर निगम के बाढ़ से अति प्रभावित मध्य क्षेत्र, सिविल लाइंस क्षेत्र और शहरी सदर पहाड़गंज क्षेत्र में सड़कों से पानी और गाद हटाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। जेटिंग मशीनों के सहारे सड़कों की धुलाई की जा रही है।

निगम द्वारा मानव संसाधन और आधुनिक मशीनों के सहारे साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। बाढ़ राहत शिविरों में जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी उपाय किए जा रहे हैं। निगम के अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में लगे हुए हैं। इनमें बेला रोड, निगम बोध घाट, शांति वन से विजय चौक, प्रियदर्शिनी कॉलोनी, मंकी ब्रिज, मैंकी ब्रिज से शांति वन, मोनेस्ट्री मार्केट और यमुना बाजार शामिल है। वही निगम की टीम ने बेला गांव,मिलेनियम डिपो रिंग रोड,हाफिज नगर भैरों मार्ग,मदीना मस्जिद डी ब्लॉक जैतपुर इत्यादि स्थानों पर सघन सफाई अभियान चलाया। दिल्ली नगर निगम ने जलभराव से निपटने के लिए 16 पंप लगाए गए इसके साथ ही 2 जेसीबी मशीन,15 सक्शन एवं जेटिंग मशीन,1 सुपर सकर मशीन लगाई गई हैं। निगम ने आज 13.5 घन मीटर मलबा हटाया एवं 23.5 वर्ग मीटर सड़कों की मरम्मत भी की है। इसके साथ ही निगम के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व राहत शिविरों में जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। निगम द्वारा इन क्षेत्रों में नियमित रूप से मच्छररोधी दवा का छिड़काव व फॉगिंग की जा रही है। निगम द्वारा पर्याप्त संख्या में डीबीसी चैकर्स भी तैनात किए गए हैं जो प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन की जांच कर रहे हैं। निगम द्वारा राहत शिविरों मे नागरिकों को 216 ओआरएस के पैकेट, 637 ओपीडी आयोजित की गई, 325 स्वास्थ्य परामर्श दिए गए और बुनियादी दवाएं भी वितरित की जा रही है। इन क्षेत्रों में ओपीडी व हेल्थ टॉक भी आयोजित की जा रही है। निगम के पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मृत जानवरों को उठाने का कार्य किया जा रहा है। निगम के पशु चिकित्सा विभाग द्वारा अब तक बाढ़ग्रस्त इलाकों से 1300 से अधिक मृत पशुओ को उठाया गया और नियमानुसार निस्तारित किया गया।
*इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मयूर विहार फेस 1 की आप पार्षद श्याम बीना बालगुहेर निरंतर बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगी हुई है। वहीं पार्षद टीम के द्वारा यमुना खादर मयूर विहार में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही पार्षद बीना बालगुहेर ने कहा कि इस भीषण बाढ़ की चपेट में आए हजारों लोगों को कोई अन्य परेशानी भी आती है तो उसके लिए वह 24 घंटे सेवा में हाजिर है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *