“आप” व्यापारियों और दिल्ली वालो को कई गुना संपत्तिकर नोटिस भेजकर कर रही भयभीत : नेता विपक्ष


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा


नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम में काबिज नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह ने मंगलवार को निगम में शासित आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी नागरिकों से कई गुना बढ़ोतरी पर संपत्तिकर भरने के नोटिस भेज कर उन्हें भयभीत करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गत दिनों के पीजी, इंस्टिट्यूट मालिकों, रिहायशी क्षेत्रों व व्यापारियों को आम आदमी पार्टी शासित निगम द्वारा कई गुना बढ़ोतरी पर संपत्तिकर भरने के नोटिस भेजे जा रहे हैं जिससे नागरिक काफ़ी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने जब से निगम में सत्ता सँभाली है तब से उन्होने नागरिकों का शोषण करना प्रारंभ कर दिया है। आम आदमी पार्टी लगातार संपत्तिकर व अन्य करों में बढ़ोतरी कर रही है ताकि नागरिकों से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में कर वसूला जा सके और इस कर के पैसे से भ्रष्टाचार किया जा सके।
सिंह ने बताया कि दिल्ली नगर निगम ने कश्मीरी गेट मार्केट के व्यापारियों, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया, कमला नगर मार्केट व अन्य रिहायशी क्षेत्रों में भारी भरकम बकाया संपत्तिकर भरने के नोटिस भेजे हैं। इन सभी नोटों के माध्यम से नागरिकों से लगभग पिछले 3 से 10 साल का बकाया टैक्स माँगा जा रहा है। उन्होंने बताया कि छोटी छोटी दुकानों पर भारी भरकम टैक्स भरने के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं जिससे व्यापारी काफ़ी भयभीत हैं और परेशानी की स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम में शासित थी तब नागरिकों पर हमने एक भी नई कार का भार नहीं डाला दिया। कर बढ़ोतरी के स्थान पर दिल्ली नगर निगम ने भाजपा के शासनकाल में अन्य राज्स के स्रोतों की तलाश कि वह निगम को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। मगर जब से आम आदमी पार्टी ने सत्ता सँभाली है तब से इन्होंने नागरिकों पर धीरे धीरे करो का बोझ बढ़ाना प्रारंभ कर दिया था। अब आम आदमी पार्टी नागरिकों को संपत्तिकर के बकाया नोटिस भेजकर भयभीत कर रही है।
राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक झूठ आधारित पार्टी है ये लोग सत्ता हासिल करने के लिए नागरिकों से पहले झूठे वादे करते हैं और सत्ता मिलने के बाद नागरिकों को परेशान करने का व भ्रष्टाचार करने का एक भी मौक़ा नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी ने यह बड़े हुए संपत्ति करके नोटिस वापस नहीं लिए भारतीय जनता पार्टी नागरिकों के साथ मिलकर इसके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *