भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली आयोजित


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा


नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने रविवार को केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व दिल्ली के सातों सांसदों द्वारा जनता की उपेक्षा करने के खिलाफ जंग की शुरुआत कर दी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में उत्तरी पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के बवाना में जवाब दो-हिसाब दो अभियान के प्रथम चरण में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में हजारों नागरिकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी सातों सीटों पर भाजपा को हराने व दिल्ली में नफरत की दुकान बंद करके मौहब्बत की दुकान को प्रसारित करने की प्रतिज्ञा ली। रैली की अध्यक्षता किराड़ी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार कर रहे थे व रोहिणी जिला अध्यक्ष विशाल मान भी उनके साथ मौजूद रहे। बवाना के झंडा चौक पर ग्रामीण, झुग्गी झौपडी वाले, मजदूर, किसान, महिलाऐं, नौजवान सैंकड़ों की संख्या में लोग भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बवाना के झंडा चौक पर इकट्ठा होने शुरु हो गए थे। लम्बे अरसे के बाद दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए उत्तरी पश्चिमी दिल्ली की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए दिखाई पड़ रहे थे। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच आयोजित इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की व स्थानीय सांसद को गुमशुदा बताते हुए उनकी तलाश करने का कार्यक्रम चलाने की भी शुरुआत की।
प्रतिज्ञा रैली में पहुचने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली का रिंग रोड़ के ब्रिटानिया चौक से सैंकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा न केवल स्वागत किया गया बल्कि वहां से दोनो नेता एक जूलूस के रुप में सैंकडों गाड़ियो के काफिले में जैसे ही मधुबन चौक पहुॅचे, भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस कायकर्ताओं व दुकानदारों ने उन्हें फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। अग्रिम संगठनों के प्रभारी अमित मलिक के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा व छात्र मधुबन चौक पर मौजूद थे इसके अलावा उनके साथ हरी किशन जिंदल भी मौजूद रहे।
रैली को प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, हारुन यूसूफ, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक कांग्रेस के नेता रमेश कुमार, डा0 उदित राज, राजकुमार चौहान, मंगतराम सिंघल, डा0 नरेन्द्र नाथ, देवेन्द्र यादव, राजेश लिलौठिया, जय किशन, चरण सिंह कंडेरा, जसवंत राणा, सुरेन्द्र कुमार, चौ0 मतीन अहमद, नीरज बसौया, भीष्म शर्मा, अनिल भारद्वाज, कुंवर करण सिंह, दर्शना रामकुमार, जगप्रवेश कुमार व कमल कांत शर्मा ने सामूहिक रूप से संबोधित किया।
अरविन्दर सिंह लवली ने प्रतिज्ञा रैली में हजारों लोगों की उत्साही भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार व दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 365 गांवों के लोगों को, जिन्होंने दिल्ली बसाई है उन्हें आज शरणार्थी बना दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गांवों में हाउस टैक्स लगाना गांव वालों पर न केवल जुर्म है बल्कि यह नियमों के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि आज किसान रिवेन्यू रिकार्ड में अपनी ही जमीन का मालिक नही है। उन्होंने कहा कि मामला यहां तक नही है बल्कि सच तो यह है कि आज किसी बुजुर्ग की मृत्यु के बाद उसके बच्चों के नाम रेवेन्यू रिकॉर्ड में जमीन दर्ज नही की जा रही। उन्होंने यह भी कहा कि ट्यूबवेल के कनेक्शन देने व गांव में थ्री फेस कनेक्शन देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। लवली ने राशन कार्ड बंद होने से लेकर 20 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत दिए गए प्लाटों के मालिकाना हक से लेकर लैंड पूलिंग तक मामले पर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई है और गांव को दी जाने वाली सुविधाएं अघोषित रुप से बंद पड़ी है। इसके साथ ही लवली ने केन्द्र व दिल्ली सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी में दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने झुग्गी झोपडी वालो व औद्योगिक मजदूरों के लिए राजीव रत्न आवास योजना के अंतर्गत 45,857 मकान दिल्ली में बनाए थे, जिन्हें आज लाभार्थियों को देने की बजाय या तो सीआईएसएफ को दिया जा रहा है या वो आज नशेड़ियो का अड्डा बन गए हैं, मकान टूटने शुरु हो गए है परंतु  भाजपा के क्षेत्रीय सांसद व विधायक इस बारे में कुछ भी नही बोल रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ग्रामीणों के मुद्दे व इन मकानों को अलॉट कराने के लिए पहले उपराज्यपाल से मिलेगी और यदि यह मुद्दे हल नही हुए तो कांग्रेस बडा आंदोलन खड़ा करेगी।
प्रतिज्ञा रैली में अग्रिम संगठनों के प्रदेश प्रभारी अमित मलिक, शिवम भगत इन्द्रजीत, प्रवीण कुमार, सुखबीर शर्मा, डा0 नरेश कुमार के अलावा सभी पूर्व निगम पार्षद व निगम पार्षद व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुरचरण सिंह राजू, आदेश भारद्वाज, मनोज यादव, मिर्जा जावेद अली, चौ0 जुबैर अहमद, विरेन्द्र कसाना, विशाल मान, धर्मपाल चंदेला, राजेश चौहान व विष्णु स्वरुप अग्रवाल, एमसीडी में कांग्रेस दल की नेता व निगम पार्षद नाजिया दानिश, पार्षद मंदीप शौकीन, समीर अहमद, जयकरण चौधरी, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, समुंदर कंडेरा, अब्दुल वाहिद, पूर्व निगम पार्षद श्रद्धानंद सांगवान और ईश्वर सिंह और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में अब्दुल रहमान, शहरी आलम, नीरज, अनुप शौकीन और नरेश लाकड़ा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *