निगम ने चलाया सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान


न्यूज ऑनलाइन एसएम
सचिन मीणा
नई दिल्ली। नगर निगम के सिविल लाइन क्षेत्र में जन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और डैम्स (सफाई) विभाग ने कल सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन के बारे में जागरूकता हेतु अभियान का शुभारंभ किया। इस प्लास्टिक सफाई अभियान का आयोजन वार्ड नंबर 12, मलका गंज में शिव मंदिर के सामने गली अहिरान में सुबह 8 बजे मलका गंज के डी., और एम. ब्लॉकों को होते हुए हंसराज कॉलेज तक आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में सिविल क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के निवासीयों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया और सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन के बारे में जागरूकता अभियान को सफल बनाया गया।
इस प्लास्टिक सफाई अभियान में लगभग 45 किलो प्लास्टिक संग्रहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *