दिल्ली नगर निगम द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जोन में व्यापक स्तर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन

दिल्ली नगर निगम द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जोन में व्यापक स्तर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली नगर निगम ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की और जीवन में योग के महत्व का संदेश भी दिया।

ज़ोनों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपायुक्तों,निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, निगम पार्षद और कर्मचारियों ने निगम छात्रों के साथ योगाभ्यास किया और सबको योग करने के लिए प्रोत्साहित किया। विभिन्न समारोह में निगम विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न योग आसन किये और अपने कुशल अभ्यास से सभी को प्रभावित भी किया। कार्यक्रमों में निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

शाहदरा उत्तरी ज़ोन में पूर्वी यमुना तट वजीराबाद में योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया । निगम छात्रों ने यमुना की लहरों पर हल्के संगीत के साथ योग करते हुए सभी दर्शकों और योग अभ्यासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे अपने जीवन में योग को अपनाये और नियमित रूप से इसका अभ्यास कर अपने शरीर व मन को स्वस्थ तथा मजूबत बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *